sports

ENG vs PAK: ‘मैं होता तो लात मार देता’, बाबर आजम की चुप्पी पर भड़के राशिद लतीफ, कहा- ‘Dummy Captain’

England vs Pakistan Test 2026: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में बाबर आजम की टीम 2-0 से पिछड़ गई है। टीम ने अब तक 4 पारियों में एक भी बार 200 के आंकड़े को नहीं छुआ है। लीड्स टेस्ट में जहां पाकिस्तान को पारी से हार झेलनी पड़ी थी, तो लॉर्ड्स में 194 रन से शिकस्त मिली थी। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया और बीच सीरीज से 7 खिलाड़ियों के साथ 2 कोचिंग स्टाफ को भी बाहर कर दिया। इस मामले के बाद PCB के साथ बाबर आजम भी पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों के निशाने पर आ गए हैं।

Original source: cms.patrika.com →