अफगानिस्तान T20I सीरीज से 8 भारतीय खिलाड़ी बाहर, बगैर फिटनेस क्लीयरेंस गौतम गंभीर के 3 ‘चहेतों’ की वापसी
India squad for Afghanistan T20Is: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार होगा, जब भारतीय टीम अपने ही घर में मेहमान की भूमिका में नजर आएगी। क्योंकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानी टीम पहली बार मेजबान होगी। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। वहीं, अब मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने भी 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। इस सीरीज 8 प्लेयर्स को बाहर कर दिया गया है, जो जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा थे। वहीं, सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हेड कोच गौतम गंभीर के चहेते माने जाने वाले तीन प्लेयर्स को टीम में जगह दे दी गई है। जबकि उन्हें अभी तक फिटनेस क्लीयरेंस भी नहीं मिला है।
Original source: cms.patrika.com →