IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में कौन बनेगा वैभव सूर्यवंशी का ओपनिंग पार्टनर? कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?
Ind vs Afg 1st T20I Playing 11 prediction: भारतीय चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी दौरे पर गए 8 प्लेयर्स को बाहर कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह एशियन गेम्स की तैयारियों को माना जा रहा है। इसलिए हार्दिक पंड्या को छोड़कर अधिकतर नियमित टी20 खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो गई है। हालांकि इनमें से चार प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्हें बगैर फिटनेस क्लीयरेंस के टीम में शामिल किया गया है। अगर ये सभी पूरी तरह से फिट हो जाते हैं, तो अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी? आइये इस पर एक नजर डालते हैं।
Original source: cms.patrika.com →