sports

PCB ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, रिजवान और इमाम के सिलेक्शन पर 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

PCB show cause notice to selection committee: इंग्‍लैंड का टूर खत्‍म होने से पहले ही टेस्‍ट सीरीज 2-0 हारने के बाद पाकिस्‍तान क्रिकेट में मचा घमासान खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। तीसरे टेस्‍ट से पहले टीम में बड़े फेरबदल के साथ कोचिंग स्‍टाफ में बदलाव किया गया है। सात प्‍लेयर्स को वापस घर भेजते हुए उनके रिप्‍लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है। इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पूर्व पाकिस्‍तानी दिग्‍गजों के निशाने पर है। इसी बीच अब रिपोर्ट आ रही है कि पीसीबी ने सिलेक्शन/एडवाइजरी कमिटी पर दबाव बढ़ा दिया है। बोर्ड ने इस दौरे के लिए किए गए दो चयन के फैसलों को लेकर लिखित में जवाब मांगा है और कमिटी को इसके लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।

Original source: cms.patrika.com →